शाहीन बाग के लोगों से दिल्ली पुलिस की अपील, 'लोगों का दर्द समझें'

Updated : Jan 18, 2020 10:37
|
Editorji News Desk

दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर से शाहीन बाग में धरने पर बैठे लोगों से अपील की है कि वो रास्ता खाली कर दें. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर शाम ट्वीट पर लोगों से कहा कि वो बुजुर्गों, मरीजों और स्कूल जाने वाले बच्चों का दर्द समझें. साथ ही पुलिस ने लोगों से सहयोग करने और रास्ता खाली कर देने की बात कही है. इससे पहले एसीपी जगदीश यादव ने भी कहा था कि ट्रैफिक को लेकर दिक्कत हो रही है. प्रदर्शन कहीं और शिफ्ट कर लीजिए आपको पूरी सुरक्षा दी जाएगी. बता दें कि शाहीन बाग में धरने पर बैठे लोगों ने 1 महीने से ज्यादा वक्त से कालिंदी कुंज रोड का जाम किया हुआ है जिससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को खासा परेशानी हो रही है.

दिल्ली पुलिसशाहीन बागShaheen Baghनागरिकता कानूनCAA protest

Recommended For You