कुंभ से लौटे दिल्ली के निवासियों को 14 दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा, अब जाने से पहले देना होगा ब्यौरा

Updated : Apr 18, 2021 08:59
|
ANI

दिल्ली में कोरोना के कारण लगे वीकेंड कर्फ्यू का आज दूसरा दिन है. वीकेंड कर्फ्यू के पहले दिन कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने 164 लोगों को गिरफ्तार किया और करीब 455 एफआईआर दर्ज की. दिल्ली पुलिस के मुताबिक कर्फ्यू में नियमों का पालन करवाने के लिए दिल्ली की सड़कों पर करीब 30 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है और 400 पुलिस चौकियां बनाईं गई हैं. वहीं दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश दिया है कि दिल्ली का रहने वाला ऐसा कोई भी व्यक्ति जिसने 4 अप्रैल से अब तक हरिद्वार में कुंभ में हिस्सा लिया है, उन्हें दिल्ली सरकार (Delhi Government) की वेबसाइट पर अपना विवरण अपलोड करना होगा. साथ ही ऐसे लोगों को 14 दिनों के लिए “होम क्वारंटीन” में रहने के भी निर्देश दिए गए हैं और ऐसा ना करने पर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा 18 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जो भी दिल्ली निवासी कुंभ जाने वाले हैं, वो भी दिल्ली छोड़ने से पहले अपनी सारी जानकारी जैसे नाम, दिल्ली का पता, फोन नंबर, आईडी प्रूफ, दिल्ली से जाने की तारीख और वापस दिल्ली में आने की तारीख आदि www.delhi.gov.in पर अपलोड करें.

DelhiDelhi covidCoronaKumbhHaridwar

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या