दिल्ली में कोरोना नियमों (Covid Protocol) के उल्लंघन को लेकर कई बाजारों को बंद (Market closed) भी किया जा चुका है. इन सबके बीच दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने की वजह से सीलमपुर मार्केट, रानी बाग मार्केट और सुल्तानपुरी सब्जी मंडी (Seelampur, Ranibagh and Sultanpuri) को बंद कर दिया हैं. इन बाजारों में बड़े पैमाने पर लोगों ने कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं. बाजार में न तो लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते नजर आए, न ही लोगों के चेहरे पर मास्क नजर आया.
आदेश में यह कहा गया है कि अगर बाजार के बंद किए गए क्षेत्र में कोई भी दुकानदार निर्देश का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के उल्लंघन में सख्त कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़ी सभी दुकाने खुली रहेंगी.