JNU के छात्रों को हाई कोर्ट से राहत, पुरानी फीस पर ही होगा रजिस्ट्रेशन

Updated : Jan 24, 2020 16:36
|
Editorji News Desk

दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों के हक में आदेश जारी किया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि छात्रों को फिलहाल पुरानी फीस के आधार पर ही रजिस्ट्रेशन करने की इजाजत दी जाए. अदालत ने कहा कि इन छात्रों से किसी भी तरह की लेट फीस भी नहीं ली जाएगी. जेएनयू छात्रसंघ ने विवि प्रशासन के हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. मामले की अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी. इससे पहले अदालत में जेएनयू छात्र संगठन के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि फीस में बढ़ोतरी गैर कानूनी है. उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों ने दबाव में आकर डर के कारण फीस जमा की है. कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रशासन को बढ़ी फीस वापस तो लेनी ही चाहिए जिन छात्रों से पैसे लिए हैं, उन्हें भी लौटाना चाहिए.

दिल्ली हाई कोर्टDelhi High Courtजेएनयूjawaharlal nehru universityJNU

Recommended For You