50 दिन बाद जेल से रिहा हुए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार

Updated : Oct 23, 2019 15:15
|
Editorji News Desk

50 दिन जेल में रहने के बाद बुधवार शाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार जेल से रिहा हुए.

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में कर्नाटक के कांग्रेसी नेता डीके शिवकुमार को जमानत दे दी है. कोर्ट ने शिवकुमार को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर ये बेल दी है. कांग्रेस के संकट मोचक माने जाने वाले शिवकुमार को 3 सितंबर को अरेस्ट किया गया था. जांच एजेंसियों ने उन पर हवाला के जरिए लेनदेन और टैक्स चोरी का आरोप लगाया था. बुधवार सुबह ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तिहाड़ जेल में बंद शिवकुमार से मुलाकात की थी.

जेल से रिहा होने के बाद डीके शिवकुमार ने अपने समर्थकों और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया. 

कर्नाटक कांग्रेससोनिया गांधीदिल्ली हाईकोर्टडीके शिवकुमारजमानतजांच एजेंसी

Recommended For You