Delhi Heat Wave: राजधानी दिल्ली पर गर्मी का सितम, सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया पारा

Updated : Jun 30, 2021 23:59
|
Editorji News Desk

Delhi Heat Wave: राजधानी दिल्ली लू की चपेट में है, यहां रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. हाल ये है कि दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री (Delhi 7 Degree Warmer) ज्यादा हो गया है. मौसम विभाग (IMD) ने इसे सीवियर एक्सट्रीम हीट वेव (Severe Extreme Heat Wave) यानि लू करार दिया है. मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया था, जबकि कई दूसरे इलाकों में तापमान 44-45 डिग्री के आसपास रहा. भी,ण गर्मी की वजह से दिल्ली और आसपास मॉनसून आने में भी देरी हो रही है.
बीते करीबन दो हफ्ते से दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में भयानक गर्मी पड़ रही है. IMD के अनुमान के मुताबिक फिलहाल दिल्ली को तपिश और उमस भरी गर्मी से राहत के आसार कम ही हैं. भीषण गर्मी की वजह से मॉनसून में भी देरी हो रही है. ये हाल तब है जब मई 2021 दिल्ली-NCR के लिए 13 सालों का सबसे कम गर्म महीना रहा था. इसकी वजह थी बंगाल और ओडिशा में चक्रवाती तूफान का असर.

delhi weather updateDelhi Weather

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या