दिल्ली के पंजाबी बाग में ESI अस्पताल की तीसरी मंजिल पर गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई. जिसके बाद अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया. हालांकि समय रहते दमकल की सात गाड़ियों ने मोर्चा संभाला और आग पर काबू पा लिया. जानकारी के मुताबिक ये आग अस्पताल के कोविड ब्लॉक में नहीं लगी और न ही किसी के हताहत होने की खबर है.