राजधानी दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह का आधिकारिक समापन हो गया. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे. इस साल बीटिंग रिट्रीट की शुरुआत 'स्वर्णिम विजय' धुन से की गई जिसे पाकिस्तान पर भारत की 1971 की जीत के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में तैयार किया गया था. इस बार के समारोह में 26 बैंड की भागीदारी रही और इतने तरह के धुन बजाए गए.