राजधानी दिल्ली(Delhi) में कोरोना वायरस(Corona Virus) के संक्रमण के मामले काबू में लग रहे हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को 24 घंटे में कोरोना वायरस के 900 नए(900 cases) मामले आए हैं. दूसरी लहर में ये पहली बार है जब 1000 से कम केस दर्ज किए गए हैं. इससे पहले बीते 30 मार्च को कोरोना के एक दिन में 992 नए केस सामने आए थे.
शनिवार को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ड्राइव-थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली ने काफी हद तक कोविड-19 की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है और अब धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया को शुरू की जाएगी