Truecaller जानी मानी कॉलर आईडी ऐप है जिसे दुनियाभर में करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका नंबर Truecaller के डेटाबेस में ना रहे तो इसका उपाय आपको बताते हैं. Truecaller से डेटाबेस डिलीट करने के लिए आपको सबसे पहले अपना नंबर ट्रूकॉलर से हटा कर अपना अकाउंट बंद करना होगा. अकाउंट deactivate करने के बाद इन स्टेप्स को फॉलो कर अपना डेटाबेस हटाएं.
Truecaller से नंबर हटाने का तरीका
1. सबसे पहले Truecaller के अनलिस्ट पेज पर जाएं
2. कंट्री कोड के साथ अपना फोन नंबर डालें
3. अनलिस्ट करने के लिए विकल्प चुनें और वजह बताएं
4. वेरिफिकेशन कैप्चा भरें
5. अनलिस्ट पर क्लिक करें
Truecaller के मुताबिक, अनलिस्ट रिक्वेस्ट मिलने के 24 घंटे के अंदर नंबर को हटा दिया जाता है