Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में भारत की दावेदारी की बात करें तो, दुनिया की नंबर एक रिकर्व महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) से भी भारत को बड़ी आस है. अच्छी बात ये है कि दीपिका बढ़िया फार्म में भी हैं, उन्होंने हाल ही में पेरिस के वर्ल्ड कप स्टेज 3 में गोल्ड की हैट्रिक लगाई है. अब उम्मीद है कि टोक्यो ओलंपिक में दीपिका तीरंदाजी में भारत को पहला ओलंपिक मेडल दिलाएं.
दीपिका कुमारी इससे पहले 2012 के लंदन और 2016 के रियो ओलंपिक (Rio Olympics) में हिस्सा ले चुकी हैं, लेकिन पदक जीतने की कसक रह गई. इस बार दीपिका भी हर हाल में ओलंपिक मेडल जीतना चाहेंगी. बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने वाली दीपिका भारत की अकेली महिला तीरंदाज़ हैं.
लेकिन टोक्यो में दीपिका की राह आसान नहीं होगी. उन्हें कोरिया, चीन और ताइवान के तीरंदाजों से मुश्किल चुनौती मिलेगी. पर इस बार देश को दीपिका से काफी आस है, उम्मीद है अपने अनुभव और फॉर्म के मिश्रण से वो इस ओलंपिक में मेडल वाला तीर जरूर चलाएंगी.
आइए अब एक नज़र डालते हैं दीपिका के अब तक के सफर पर.
2021 वर्ल्ड कप में महिला व्यक्तिगत रिकर्व में स्वर्ण जीता
2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में दीपिका ने दो गोल्ड मेडल जीते
एक महिला व्यक्तिगत रिकर्व और दूसरा महिला रिकर्व टीम
2011 और 2015 वर्ल्ड चैंपियनशिप के टीम इवेंट में सिल्वर जीता
दीपिका एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में 6 मेडल जीत चुकी हैं