टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh)सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उनका शेयर किया एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में दीपिका 'इश्के दी चाशनी' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके डांस के साथ-साथ रेड कुर्ते में उनका लुक भी कमाल का लग रहा है. उनके डांस का वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. फैंस वीडियो को लेकर दीपिका सिंह की जमकर तारीफें भी कर रहे हैं.