दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी, शकुन बत्रा और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में अनन्या पांडे भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म की शूटिंग बांद्रा में चल रही थी इसी दौरान दोनों मीडिया के कैमरे में कैप्चर हो गए. इससे पहले फिल्म की पूरी टीम सिद्धांत चतुर्वेदी के घर दिवाली पार्टी करती भी नज़र आई थी.