दीपिका पादुकोण को 1 दिन की मोहलत, 26 सितंबर को पूछताछ

Updated : Sep 24, 2020 21:49
|
Editorji News Desk

दीपिका पादुकोण से ड्रग्स मामले में अब शनिवार को पूछताछ होगी. दीपिका के साथ इसी मामले में एनसीबी की टीम एक्ट्रेस सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से भी पूछताछ करेगी.  हालांकि इन सब से पूछताछ से पहले एनसीबी  शुक्रवार को एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से पूछताछ करेगी.  बता दें कि सुशांत मौत मामले से जुड़े ड्रग्‍स केस में एनसीबी की टीम ने बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। इस केस में अबतक 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.  

बॉलीवुडदीपिका पादुकोण

Recommended For You