बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने इंस्टाग्राम पर 'This or That' का मजेदार सेगमेंट शेयर किया है. हालांकि, इसमें दीपिका खुद ही दुविधा में फंसती नजर आईं जब उन्हें फिल्टर कॉफी और कोल्ड कॉफी में से किसी एक को चुनने के बारे में पूछा गया. आखिरकार उन्होंने फिल्टर कॉफी को चुना.
वीडियो रील के कैप्शन में दीपिका ने लिखा, 'कोल्ड कॉफी या फिल्टर कॉफी ने सोच में डाल दिया.'