बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव (Deepika Padukone Corona Positive) होने की खबर सामने आई है. फिलहाल, वह परिवार के साथ बेंगलुरु में हैं. पिछले महीने दीपिका और रणवीर परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए बेंगलुरु रवाना हुए थे. इससे पहले खबर आई थी की दीपिका के पिता और पूर्व भारतीय बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण भी कोरोना संक्रमित पाए गए. तबीयत खराब होने के बाद उनको हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. खबरों की माने तो कुछ दिन पहले दीपिका के पिता उनकी मम्मी उज्जला और बहन अनिशा की कोरोना रिपोर्पॉट जिटिव आई थी, जिसके बाद सबने खुद को आइसोलेट कर लिया था. लेकिन फीवर कम न होने के बाद उनके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिलहाल वो खतरे के बाहर हैं.