दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने डायरेक्टर शकुन बत्रा (Shakun Batra) के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. हालांकि, इस फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है, लेकिन एक्ट्रेस ने फैन्स को जानकारी देते हुए बताया है कि जल्द ही फिल्म का टाइटल भी बता दिया जाएगा.
दीपिका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'प्यार, दोस्ती और यादें, वह भी जिंदगी भर के लिए.' जिस पर अनन्या पांडे ने भी कॉमेंट कर लिखा है. 'रुला दिया, आई लव यू दोस्तों.'
बता दें कि शकुन बत्रा की यह फिल्म रोमांटिक फिक्शन ड्रामा पर आधारित है, जिसमें दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी.
ये भी पढ़ें: Jehangir Ali Khan Photo: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, पहली बार सामने आई करीना-सैफ के दूसरे बेटे की तस्वीर