कोरोना कमबैक का असर देश के विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) पर भी पड़ा है. आरबीआई की ओर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक दो अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.415 अरब डॉलर घटकर 576.869 अरब डॉलर पहुंच गया. इसके अलावा देश का स्वर्ण भंडार यानि Gold Reserves भी 88.4 करोड़ डॉलर से घटकर 34.023 अरब डॉलर का रह गया है.
रिजर्व बैंक (Reserve Bank) के आंकड़ों बताते हैं कि दो अप्रैल को देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों यानि FCA में गिरावट के चलते देखने को मिली है.
बता दें विदेशी मुद्रा भंडार देश के केंद्रीय बैंकों की तरफ से रखी गई धनराशि या असेट्स होती हैं, जिनका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर देनदारियों का भुगतान करने में किया जाता है. विदेशी मुद्रा भंडार एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है.