उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ में जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर अब 71 (71 dead) हो गया है. रविवार को भी यहां 20 लोगों ने जहरीली शराब पीने से दम तोड़ दिया. वहीं करीब 20 से ज्यादा लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. हालांकि प्रशासन अब तक 25 मौतों की ही पुष्टि कर रहा है. DM के मुताबिक बाकी जिन लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे हैं वो सभी संदिग्ध हैं.
अलीगढ़ (Aligarh) पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए अबतक मुख्य आरोपी अनिल चौधरी और विपिन यादव समेत 17 आरोपियो को गिरफ्तार किया है. जबकि तीसरा मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा अभी फरार चल रहा है. वहीं योगी सरकार ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ के तीन CO, दो SDM समेत 8 अफसर को सस्पेंड कर दिया. इससे पहले जिला आबकारी अधिकारी समेत पांच अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था.
बता दें कि अलीगढ़ में गुरुवार 27 मई की देर रात लोधा के करसुआ, खैर के अंडला और जवां के छेरत में अलग-अलग ठेकों से लोगों ने देसी शराब खरीदी थी. जिसे पीने के बाद मौत का सिलसिला शुरू हो गया. डीएम ने घटना की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. वही सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों पर NSA लगाने के निर्देश दिए हैं.