दिल्ली हिंसा में मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 46 लोगों ने गंवाई जान

Updated : Mar 02, 2020 12:54
|
Editorji News Desk

दिल्ली हिंसा की चपेट में आने से अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी भी कई घायलों का इलाज चल रहा है. इसमें गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में 38, लोक नायक हॉस्पिटल में 3, जग परवेश चंदर हॉस्पिटल में एक और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में चार लोगों की मौत हुई है. रविवार को पुलिस ने गोकलपुरी और भागीरथी विहार के नाले से तीन और शव बरामद किए. शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस की तरफ से जांच जारी है. वहीं पुलिस ने हिंसा को लेकर 334 FIR दर्ज किया है. जिसमें से 41 FIR आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई हैं. इसके अलावा पुलिस अभी तक 33 लोगों को गिरफ्तार और 903 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि बीते चार दिनों के दौरान प्रभावित इलाकों से हिंसा की कोई खबर नहीं आई है.

दिल्ली हिंसादिल्ली पुलिस

Recommended For You