नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, 43 की मौत

Updated : Jul 14, 2019 09:32
|
Editorji News Desk
नेपाल में कई दिनों से हो रही बारिश से कई स्थानों पर बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अबतक 43 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 24 लोग लापता हैं. पुलिस ने बताया कि इस दौरान करीब 20 लोग घायल भी हुए हैं, जबकि 50 लोगों को बचा लिया गया है. नेपाल की कई नदियों में आयी बाढ़ के कारण हालात बेकाबू हो गए हैं. राजधानी काठमांडू के भी कुछ हिस्से बाढ़ के पानी में जलमग्न हो गए हैं. करीब छह से आठ हजार हजार लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं. इस बीच बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री और मदद के लिए लोग भेजे गए हैं.
बारिशनेपालराहतबाढ़भूस्खलनमौत

Recommended For You