बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर 2017 में आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कह गए थे. कपूर ख़ानदान से ताल्लुक रखने वाले शशि हिंदी सिनेमा के शुरुआती दौर से सुपरस्टार्स में शामिल रहे. उन्होंने 1970 से 1990 तक के सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी. 'जब-जब फ़ूल खिले' और 'सत्यम शिवम् सुंदरम' जैसी उनकी फ़िल्में सदाबहार हैं और इन फ़िल्मों ने हर जेनेरेशन के दिल में अपनी जगह बनाई है. 'दीवार' फ़िल्म का उनका डायलॉग 'मेरे पास मां है' हिंदी सिनेमा के अमर डायलॉग्स में शामिल है.