भारत में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर अब WHO ने भी चिंता व्यक्त की है. संस्था ने कोविड वैरिएंट B.1.617 को पहली बार वैश्विक चिंता के रूप में कैटिगराइज किया है. WHO के मुताबिक भारत में फैल रहा नया कोविड-19 वेरिएंट काफी संक्रामक है और यह वैक्सीन को भी बेअसर कर सकता हैविश्व स्वास्थ्य संगठन में कोविड के टेक्नीकल लीड ऑफ़िसर मारिया वेन केरखोवे के मुताबिक भारत में फिलहाल जो वैरिएंट तबाही मचा रहा है ये सबसे पहले बीते साल दिसंबर में पहचाना गया था. जबकि इसे से पहले इसके एक दूसरे रूप को अक्टूबर 2020 में सामने आया था. यहां आपको ये भी बता दें कि इस भारतीय वैरिएंट की पहचान अब तक कम से कम 17 देशों में की जा चुकी है. यानी दुनिया के 17 देशों में इस से संक्रमित मरीज पाए जा चुके हैं.