मोहम्मद हफीज़ एक दिन में कोरोना पॉजीटिव से निगेटिव हो गए

Updated : Jun 24, 2020 14:46
|
Editorji News Desk

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज़ के कोरोना टेस्ट के नतीजे सिर्फ एक दिन में बदल गए हैं. PCB के कराए कोरोना टेस्ट में हफीज़ का रिजल्ट पॉजीटिव आया था लेकिन उसके सिर्फ एक दिन बाद उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव निकला है. हफीज़ ने बुधवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी और साथ ही अपने पिछले टेस्ट रिजल्ट को नई टेस्ट रिपोर्ट लगाकर क्लेम भी किया. बता दें कि हफीज़ का नाम उन 10 पाकिस्तानी खिलाड़ियों में था जिनका कोरोना टेस्ट पॉजीटिव निकला था.

mohammad Hafeezमोहम्मद हफीज़कोरोना वायरसCOVID-19

Recommended For You