भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वॉर्नर की वापसी हुई है और सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स को रिलीज कर दिया गया है. वह बिग बैश लीग में अपनी टीम ब्रिसबेन हीट से जुड़ सकते हैं. वॉर्नर पहले दो टेस्ट मैचों में इंजरी के चलते नहीं खेल सके थे और अब तीसरे टेस्ट में वापसी के लिए तैयार हैं. टीम के सिलेक्टर ट्रेवर होन्स ने कहा कि डेविड वॉर्नर ने सिडनी टेस्ट की तैयारी के लिए कल शाम टीम से जुड़ेंगे. वॉर्नर की रिकवरी तेजी से हुई है और उन्हें सिडनी टेस्ट खेलने का पूरा मौका दिया जाएगा. बता दें कि तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है.