डैरेन समी ने IPL में नस्लभेद का लगाया आरोप

Updated : Jun 07, 2020 11:22
|
Editorji News Desk

अमेरिका में अश्वेत इंसान की मौत से उठा नस्लभेद का बवंडर वर्ल्ड क्रिकेट से होता हुआ अब IPL तक आ पहुंचा है. वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज़ डैरेन सैमी ने IPL में नस्लभेदी टिप्पणी होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद टीम में साथी खिलाड़ी उन्हें और श्रीलंका के थिषारा परेरा को कालू कहकर बुलाते थे. जिसका मतलब जानकर वो अब गुस्से में हैं. बता दें कि इंटरनेट पर एक मोबाइल का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसे डैरेन सैमी के मोबाइल का बताया जा रहा है. हालांकि इन पोस्ट में यह साफ नहीं है कि उन्हें इस नस्लीय शब्द से कौन पुकारता था. क्या वह फैन्स का नाम ले रहे हैं या फिर कोई और.

 

आईपीएलIPLRacism

Recommended For You