LJP: चिराग के चाचा ने कर दिया 'खेल', पारस बोले- नीतीश हैं विकास पुरुष

Updated : Jun 14, 2021 07:57
|
ANI

विधानसभा चुनाव में मिली शर्मनाक हार से परेशान लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) नई मुसीबत में फंस गए हैं. उनकी पार्टी के 6 में से 5 सांसद बागी हो गए हैं. इन बागी सांसदों ने चिराग के चाचा और हाजीपुर से सांसद पशुपति नाथ पारस (MP Pashupati Nath Paras) को अपना नेता चुन लिया है. वहीं चाचा पशुपति पारस ने कहा है कि मुझे चिराग से मुझे कोई परेशानी नहीं है, पार्टी नहीं टूट रही है और हम NDA के साथ बने रहेंगे. CM नीतीश से नाराज रहने वाले चिराग के चाचा ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की, और कहा कि वो विकास पुरूष हैं. 

ख़बरों के मुताबिक, LJP के सांसद चिराग पर एकतरफा फैसले लेने के आरोप लगा रहे हैं. माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के समय से ही चिराग के रुख से पार्टी के कई नेता और सांसद नाराज थे. इससे पहले पार्टी के एकमात्र विधायक भी लोजपा छोड़ जेडीयू में शामिल हो चुके हैं. 

 

Chirag PaswanLJPNitish KumarBihar

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'