उत्तर प्रदेश का हाथरस जिला दलित बालिका से गैंगरेप के बाद सुर्खियों में है. मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने तुरंत एक्शन करते हुए मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम गठित कर दी है. जिसके बाद एसआईटी टीम ने आज पीड़िता के घर पहुंच घटना की जानकारी जुटाई है. साथ ही पूरे मामले को कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों का भारी जमावडा लग गया है. साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है. जिसके बाद गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.