फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'डी कंपनी' का टीजर फैंस के साथ शेयर किया है. राम गोपाल वर्मा ने यह भी खुलासा किया कि 'डी कंपनी' सिर्फ दाऊद इब्राहिम के बारे में नहीं है, बल्कि यह उन विभिन्न लोगों के बारे में है जो इसकी छाया के नीचे रहते और मरते थे. फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'अगर आपको याद हो तो मैंने कहा था कि मैं अंडरवर्ल्ड की एक कहानी पर काम कर रहा हूं... यह मेरी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना 'डी कंपनी' का टीजर है.' बता दें फिल्म को 5 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.