यास की अब सुस्त पड़ रही है चाल, तूफान के कारण पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चार लोगों की मौत

Updated : May 27, 2021 00:04
|
ANI

समुद्री तूफान यास की वजह से बंगाल और ओडिशा में 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और चार लोगों की मौत का भी समाचार है. हालांकि राहत देने अली खबर ये है कि तूफान कुछ कमजोर पड़ा है अब आगे इसकी चाल के और सुस्त होने का अनुमान है. इस तूफान के कारण ओडिशा के भद्रक और चांदबली में बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 288.3 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई. जबकि राजकनिका और केंद्रपाड़ा में 251 MM बरसात हुई. बात बंगाल की करें तो तूफान यहां जलपाईगुड़ी में बुधवार को दोपहर के वक्त पहुंचा और इस दौरान बारिश और तेज हवाओं के साथ साथ 3.8 तीव्रता का भूकंप भी रिकॉर्ड किया गया. हालांकि अब स्थिति संभल रही है और राज्य सरकारों की तरफ से अस्पतालों, ऑक्सीजन भरने वाली इकाइयों, टेलीफोन एक्सचेंजों और वाटर सप्लाई सिस्टम को वरीयता पर सुचारु रूप से चलाया जा रहा है. साथ ही भुवनेश्वर और कोलकाता हवाई अड्डों से भी यातायात शुरू हो गया है. तूफान के कारण बिहार और झारखंड के भी एक बड़े हिस्से में बारिश जारी है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

BengalOdishaBiharyaas affected areaJharkhandYaasIMDYAAS PREVENTIVE

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?