निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैदान'(Maidan) के सेट को हुए नुकसान को लेकर बात की है. अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म का सेट तूफान ताऊते के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है और अब तीसरी बार फिल्म का सेट बनाया जा रहा है.
इस बारे में बताते हुए बोनी कपूर ने कहा, 'अब मुझे तीसरी बार सेट बनाना पड़ रहा है. 70 से 80% तक सेट क्षतिग्रस्त हो गया है. मैं बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहा हूं. मैं इस बारे में सोचना भी नहीं चाहता अगर मैं नुकसान के बारे में सोचूंगा, तो मैं रोने लगूंगा. भगवान का आशीर्वाद है कि किसी को कोई चोट नहीं आई. 40-50 लोग सेट पर मौजूद थे. सभी ठीक है.'