अंतराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. सोमवार को दुनिया की बड़ी कंपनी गल्फ ऑफ मैक्सिको ने कच्चे तेल का उत्पादन शुरू किया. इससे क्रूड ऑयल (crude oil) के दामों में 3 फीसदी तक की गिरावट दर्ज हुई. बावजूद इसके देश में पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) के दामों में स्थिरता जारी है. पिछले लगातार 15वें दिन दोनों ईंधनों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम गिर सकते है.
आइए एक नज़र डालते हैं मेट्रो सिटीज़ में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव...
शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 101.19 88.62
मुंबई 107.26 96.19
कोलकाता 101.62 91.71
बेंगलुरु 104.70 94.04