Bihar Crime: सीवान में शहाबुद्दीन के करीबी नेता की हत्या, बीच बाजार में गोलियों से किया छलनी

Updated : Sep 17, 2021 08:23
|
Editorji News Desk

बिहार में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं...तभी तो अपराधियों ने गुरुवार को देर शाम सीवान में समाजवादी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो को सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया. इस हत्याकांड को सामपुर बाजार में अंजाम दिया गया. करीब दर्जन भर गोलियां लगने के बाद जुल्फिकार की मौके पर ही मौत हो गई. जुल्फिकार को सीवान के पूर्व बाहुबली शहाबुद्दीन का करीबी माना जाता है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हत्याकांड को तब अंजाम दिया गया जब जुल्फिकार अपने घर जाने के लिए जानकी नगर पहुंचे थे. वे बाइक पर सवार थे. इसी दौरान अलग-अलग बाइक पर आए करीब दस अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. जुल्फिकार को 12 से अधिक गोलियां लगीं थीं. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. 

वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया. बताया जा रहा है कि चार साल पहले ही जुल्फिकार के भाई मिनहाज खान की भी अपराधियों ने हत्या की थी.

CrimeBiharCriminals in politics

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या