बिहार में नहीं थम रहे हैं अपराध, पटना के लापता कृषि पदाधिकारी की हत्या

Updated : Jan 24, 2021 22:18
|
Editorji News Desk

बिहार की राजधानी पटना में अपराध की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही. ताजा मामला पटना से सटे मसौढ़ी का है, जहां एक प्रखंड कृषि पदाधिकारी की हत्या कर दी गई है. उनका शव गौरीचक इलाके स्थित एक नदी के किनारे से मिला है. दरअसल मसौढ़ी के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार पिछले 18 जनवरी से लापता हो गए थे. उनका अपहरण तब किया गया था, जब वे पटना स्थित आवास से अपने कार्यालय जा रहे थे. उनके लापता होने के बाद परिवार वालों ने मसौढ़ी थाने में किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस की कई टीमों को उनकी बरामदगी के लिए लगाया गया था. हाल के दिनों में पटना में हुई हत्या की ये दूसरी बड़ी घटना है. 

 

क्राइमहत्याबिहार

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या