दिल्ली के नांगलोई थाना क्षेत्र में सोमवार को दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक का नाम जाकिर और सलीम बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश और आपसी विवाद था.पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. दोपहर 1 बजे के आसपास की इस वारदात के बाद बदमाश फरार हैं और अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस लगातार कोशिश में जुटी हुई है.कहा जा रहा है कि मृतक सलीम भी क्रिमिनल बैकग्राउंड का था. बता दें कि हाल के दिनों में दिल्ली में क्राइम का ग्राफ रोज़ बढ़ रहा है.