Raj Kundra Pornography Case: राज कुंद्रा को लेकर क्राइम ब्रांच के अधिकारी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के जुहू स्थित घर पहुंचे. बताया जा रहा है कि अधिकारी शिल्पा शेट्टी से सवाल कर सकते हैं क्योंकि वह भी कुंद्रा संग विआन कंपनी (Viaan Company) की डायरेक्टर हैं.
अनुमान लगाया जा रहा है कि शिल्पा से राज के सामने सवाल किए जाएंगे. हाल ही में अंधेरी स्थित विआन कंपनी में क्राइम ब्रांड ने रेड की थी. इस दौरान उन्हें काफी डेटा बरामद हुआ था.
पुलिस के मुताबिक, कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद 21 जुलाई को कुछ जरूरी डेटा डिलीट कर दिया गया है. इस डेटा को रिकवर करवाया जाएगा. पुलिस का कहना यह भी है कि राज कुंद्रा ने ऑनलाइन सट्टेबाजी भी की है, जिसमें उन्होंने येस बैंक के अकाउंट्स का इस्तेमाल किया था.
वहीं अब राज कुंद्रा को लेकर अब इंटरनेशन कनेक्शन सामने आ रहा है. मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि एक व्हाट्सएप चैट में उन्हें यह पता चला है कि राजकुंद्रा 121 वीडियो को 12 लाख अमेरिकी डॉलर में बेचने की बात कर रहे थे. मुंबई पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का मामला है.
बता दें कोर्ट ने राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है.
ये भी पढ़ें: Raj Kundra Pornography Case: राज कुंद्रा को नहीं मिली राहत, हिरासत अवधि 27 जुलाई तक बढ़ाई गई