Raj Kundra Case: मुंबई क्राइम ब्रांच जल्द ही एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से फिर से पूछताछ कर सकती है क्योंकि उनके द्वारा साइन किए गए कई दस्तावेज कथित तौर पर राज कुंद्रा (Raj Kundra) की छिपी हुई अलमारी में एक पॉर्न फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ पाए गए थे.
एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को कई फिल्मों से संबंधित दस्तावेज मिले हैं, जिनमें से अधिकांश पर कथित तौर पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के हस्ताक्षर हैं. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने अलमारी से एक पोर्न फिल्म की स्क्रिप्ट भी बरामद की है.इसके अलावा पुलिस को शिल्पा शेट्टी के नाम से क्रिप्टोकरंसी में निवेश से जुड़े दस्तावेज मिले हैं.
इसके अलावा मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच शिल्पा शेट्टी के फोन की क्लोनिंग भी कर रही हैं और इस मामले में उनसे फिर से पूछताछ भी कर सकती है. राज कुंद्रा से जुड़े कथित पोर्न रैकेट की जांच कर रही मुंबई पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को इस मामले में शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज किया था.
ये भी पढ़ें | Football Match: रणवीर सिंह के साथ एमएस धोनी ने खेला फुटबॉल मैच, दिखी शानदार बॉन्डिंग