क्रिकेट के वर्ल्ड कप का साल 2019

Updated : Dec 27, 2019 13:19
|
Editorji News Desk

सेमीफाइनल में भारत की हार

पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेलने के बाद सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड से मिली हार ने टीम इंडिया का दिल तोड़ दिया. एमएस धोनी की शानदार कोशिशों के बावजूद भारत को सेमीफाइनल मुकाबले में 18 रन से हार मिली.

 

ग्रुप स्टेज में टॉप पर भारत

9 मैच में 7 जीत और 1 हार के साथ भारत ने ग्रुप स्टेज का अंत टॉप की पोजिशन के साथ किया. इस जोरदार कामयाबी ने भारत को खिताब का और भी प्रबल दावेदार बना दिया था, क्योंकि वो हर डिपार्टमेंट में अपना बेस्ट दे रही थी.

 

धवन 100 vs ऑस्ट्रेलिया और फिर इंजरी

ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप में हराना हमेशा से मुश्किल रहा है. लेकिन, 2019 में शिखर धवन के शतक की बदौलत भारत ने ये बड़ी आसानी से कर दिखाया और 36 रन से जीत दर्ज की. कम ही लोग जानते हैं कि इस मैच में धवन ने टूटे अंगूठे के साथ बैटिंग की थी, जिस वजह से उन्हें बाद में टूर्नामेंट से बाहर भी होना पड़ा था.

 

शमी हैट्रिक vs अफगानिस्तान

अफगानिस्तान ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत के खिलाफ उलटफेर कर देता अगर मोहम्मद शमी ने हैट्रिक न ली होती. शमी ने सही समय पर हैट्रिक ली जिसके दम पर भारत ने 11 रन से जीत दर्ज की. वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले शमी दूसरे भारतीय गेंदबाज़ हैं.

 

रोहित के 5 शतक

रोहित शर्मा भारतीय लीजेंड हैं और ये बात उन्होंने 2019 के वर्ल्ड कप में एक बार फिर से साबित कर दी. टूर्नामेंट में दिलेरी से बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 5 शतक शतक जड़े. इसी के साथ एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 5 शतक जड़ने के सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी भी रोहित ने की. रोहित के जमाए 5 शतकों में सबसे धमाकेदार पाकिस्तान के खिलाफ 113 गेंदों पर 140 रन की पारी रही.

cricket world cupcricket

Recommended For You