भारत से पहले अफगानिस्तान से टेस्ट खेलेगा ऑस्ट्रेलिया, तारीख तय

Updated : May 28, 2020 09:18
|
Editorji News Desk

भारत से भिड़ने से पहले ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान की चुनौती का सामना करेगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पर मुहर लगाते हुए तारीखों का एलान किया. क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया 21 नवंबर को पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट खेलेगा. इसके बाद 3 दिसंबर से भारत के साथ शुरू हो रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच ब्रिसबेन में खेला जाएगा. भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मैच 11 दिसंबर से एडिलेड में पिंक बॉल से खेला जाएगा. 26 दिसंबर से मेलबर्न में तीसरा टेस्ट बॉक्सिंग डे होगा जबकि न्यू ईयर टेस्ट और सीरीज़ का आखिरी मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. बता दें कि भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा सिर्फ 4 टेस्ट मैच की सीरीज़ के लिए होगा और इस दौरे पर खिलाड़ियों के लिए क्वारंटीन हब नहीं होगा. इस सीरीज़ से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को तकरीबन 300 मिलियन डॉलर का फायदा होगा, जिससे उन्होंने कोरोना महामारी से हुए नुकसान से निपटने में मदद मिलेगी.

BrisbaneINDvsAUSटीम इंडियाभारत बनाम ऑस्ट्रेलियाBCCICricket Australiaक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

Recommended For You