एबी डीविलियर्स ने साउथ अफ्रीका की कप्तानी करने वाली रिपोर्ट को नकारा

Updated : Apr 30, 2020 09:44
|
Editorji News Desk

एबी डीविलियर्स ने उस रिपोर्ट को सिरे से खारिज़ कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने उनके सामने कप्तानी का प्रस्ताव रखा है. 36 साल के बल्लेबाज़ ने ट्वीट कर उस रिपोर्ट को गलत बतलाया और उसे बस अफवाह करार दिया. साउथ अफ्रीका क्रिकेट के डायरेक्टर और पूर्व कप्तान ग्रेम स्मिथ ने भी ट्वीट कर डीविलियर्स को कप्तानी सौंपने वाली रिपोर्ट का खंडन किया है. रिपोर्ट में कहा गया था कि डीविलियर्स के साउथ अफ्रीका के लिए खेलने की इच्छा जताने पर बोर्ड ने उनके सामने फिर से कप्तानी का भी प्रस्ताव रखा है. 
बता दें कि कि 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी20 खेलने के बाद डीविलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है और अब वो सिर्फ दुनिया भर की T-20 लीग में ही खेलते हैं.

 

एबी डीविलियर्सGreame Smithसाउथ अफ्रीका क्रिकेटsouth africa

Recommended For You