कोरोना संकट (Corona Pandemic) के बीच भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स (Indian IT Professionals) के लिए बुरी ख़बर सामने आई है. NASSCOM की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑटोमेशन (Automation) के चलते IT कंपनियां बड़े पैमाने पर कर्मचारियों (Employees) की छंटनी (layoff) करने की तैयारी में है.
देश में 1.6 करोड़ लोगों को रोजगार देने वाली घरेलू सॉफ्टवेयर कंपनियां साल 2022 तक 30 लाख कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देगी. इसमें TCS, Infosys, Wipro, HCL और Tech Mahindra जैसी बड़ी आईटी कंपनियाों के भी शामिल होने की ख़बर है.
रिपोर्ट में बताया गया कि भारतीय आईटी सेक्टर में से 90 लाख लोग लो-स्कील्ड सर्विस (Low-skilled service) और BPO में काम करते हैं. NASSCOM की रिपोर्ट के मुताबिक ऑटोमेशन का असर भारत पर ही नहीं अमेरिका पर भी पड़ेगा जहां लगभग 10 लाख लोगों की नौकरियां जाएंगी.