Corona Update: MP में 1400 बैकलॉग मौतें आईं सामने, नए केस 118 दिनों में सबसे कम

Updated : Jul 13, 2021 11:50
|
Editorji News Desk

वैसे तो देश में कोरोना की रफ्तार (Speed of Corona) हर गुजरते दिन के साथ कमजोर पड़ रही है लेकिन मंगलवार को जब स्वास्थ्य विभाग (Health Department) का आंकड़ा आया तो वो चौंका गया. दरअसल ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में मौत की संख्या 2024 बताई गई जो बीते 27 दिनों में सबसे बड़ी उछाल है.

दरअसल ऐसा मध्यप्रदेश से आए आंकड़ों (Data from Madhya Pradesh) की वजह से हुआ है. यहां 1 हजार 478 पुराने या बैकलॉग केसों को एडजस्ट किया गया है. महाराष्ट्र में भी पहले ऐसा किया जा चुका है. वहां, 9 जुलाई को पुरानी मौतों के एडजस्टमेंट के बाद 738 मौतें रिकॉर्ड की गई थीं। इसके बाद भी देशभर में हुई मौतों का आंकड़ा 1,207 तक ही पहुंचा था.

बहरहाल नए आंकड़ों के मुताबिक देश में 118 दिनों बाद 24 घंटे में 31 हजार 443 नए केस दर्ज किए गए हैं. इसी दौरान 48,916 ठीक भी हुए. देश में एक्टिव केसों (active cases) की संख्या फिलहाल 4 लाख 32 हजार 778 है. वैक्सीनेशन की बात करें तो सोमवार को देश में 40 लाख 65 हजार 862 डोज दी गई हैं. जिससे वैक्सीनेशन (vaccination) का कुल आंकड़ा 38 करोड़ 14 लाख 67 हजार 646 हो गया. जिसमें से अब तक 7 करोड़ 48 लाख लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है.

corona deathscorona in india

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?