फुटबॉल फील्ड पर थूकना होगा बैन, खिलाड़ियों को मिलेगा येलो कार्ड!

Updated : Apr 29, 2020 10:46
|
Editorji News Desk

कोरोना के बाद क्रिकेट में गेंद पर थूक के इस्तेमाल को लेकर तो बवाल मचा है ही, अब इस बहस ने फुटबॉल का भी रुख कर लिया है. ब्रिटेन के अखबार टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक FIFA मेडिकल कमिटी के मेंबर ने तमाम फुटबॉल लीग्स को ये सुझाव भेजा है कि वो मैच के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के थूकने पर बैन लगाए और जो खिलाड़ी ऐसा नहीं करते हैं उन्हें येलो कार्ड दिखाएं. बता दें कि ये सुझाव कोरोना वायरस के खतरे को रोकने के लिए दिया गया है. टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक FIFA मेडिकल कमिटी के अध्यक्ष ने कहा कि फील्ड पर थूकना फुटबॉल में आम बात है लेकिन ये हेल्थ के लिहाज से सही नहीं है.हमें फुटबॉल फिर से शुरू करना है तो इन आदतों पर जहां तक और जैसे संभव हो सके विराम लगाना होगा. शायद खिलाडी येलो कार्ड मिलने के डर से ऐसा करना छोड़ दें.

फुटबॉलSalivaफीफा

Recommended For You