दुनिया के 11.7 करोड़ बच्चों को खसरे का टीका ना लग पाने का खतरा- UN

Updated : Apr 15, 2020 19:21
|
Editorji News Desk

कोरोना वायरस महामारी के बीच अब दुनियाभर के बच्चों पर खसरा यानि Measles का खतरा बढ़ता दिख रहा है. यूनिसेफ के मीज़ल्स और रूबेल अभियान के मुताबिक- दुनियाभर के करीब 11.7 करोड़ बच्चों को खसरा का टीका नहीं दिये जाने की आंशका है. यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे लेकर चिंता जाहिर की है. दोनों संस्थाओं के मुताबिक 24 देशों में ये टीका अभियान पहले ही देरी से चल रहा था और अब कोरोना के कारण तो इसको रोक ही दिया गया है. आशंका है कि 37 देशों के बच्चे इसकी वजह से चपेट में आ सकते हैं. जानकारों ने सलाह दी है कि सम्बंधित सरकारें केवल ऐसे इलाकों में टीकाकरण का कार्यक्रम रोक सकती हैं जहां इसके मामले बेहद कम हैं.

Recommended For You