Covid-19: मलेशिया और थाईलैंड में बढ़ा कोरोना का कहर, डेल्टा वैरिएंट के मामलों में आया उछाल

Updated : Aug 01, 2021 10:14
|
Editorji News Desk

कोरोना वायरस (Covid-19) के डेल्टा वैरिएंट (Delta) का प्रकोप टोक्यो (Tokyo) से लेकर मलेशिया (Malaysia) और थाईलैंड (Thailand) में बढ़ गया है. शनिवार को तीनों ही जगहों पर रिकॉर्ड संख्या में संक्रमण के मामले दर्ज किए गए. टोक्यो में स्थानीय प्रशासन ने बताया कि बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,058 मामले दर्ज किए गए हैं, इससे पहले सर्वाधिक मामलों की संख्या चार हजार थी. ओलंपिक खेलों से जुड़े लोगों में संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या 241 हो गई है.

इसी तरह मलेशिया में भी कोरोना की रफ़्तार में तेजी बनी हुई है. बीते 24 घंटे में यहां 17,786 मामले सामने आए हैं. मलेशिया में संक्रमण के बेकाबू होने का आलम ये है कि मरीजों को अस्पतालों में बेड और दवा तक मिलना मुश्किल हो रहा है, जिसको लेकर लोगों में गुस्सा है. कोरोना महामारी के कारणा हालात खराब होने के विरोध में लोग सड़कों पर उतर गए हैं. लोग काले झंडे और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और इनका कहना है कि सरकार कोरोना महामारी को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है. बात थाईलैंड की करें तो यहां 18,912 नए मरीज मिले हैं जबकि 178 मरीजों की मौत दर्ज की गई है. 

 

ThailandCOVID-19MalaysiaCorona

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?