कोरोना महामारी (Covid-19 Pandemic) से लड़ते हुए देश को लगभग एक साल से अधिक का समय हो गया है. खासकर कोरोना की दूसरी लहर और आक्रामक और कहर बनकर टूटी है. डायबिटीज, हाइपरटेंशन, दिल की बीमारी और एक ही समय में एक से अधिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए ये बहुत बड़ा खतरा बनकर उभरा है.
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की परेशानी है तो आपको अपना ख्याल रखना बेहद जरूरी है क्योंकि आप भी हाई रिस्क वाले कैटेगरी में आते हैं और आपको कोरोना के गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें | Post covid-19 care: सूखी और बलगम वाली खांसी से ऐसे पाएं राहत
Centers for Disease Control and Prevention के मुताबिक, हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को ये सावधानियां बरतनी चाहिए-
सर्टिफाइड डॉक्टर की बताई दवाइयां ही लें. दवा स्किप करने या फिर खुद से ही कोई भी दवाई लेने से बचे और बिना डॉक्टर के परामर्श के कोई भी घरेलू उपचार ना अपनाएं.
हाइपरटेंशन को रोकनी वाले डायट पैटर्न को फॉलों करें. ऐसी डायट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, पोल्ट्री, मछली और कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स आते हैं
हाइपरटेंशन के मरीज कम नमक खाएं. एक दिन में 2,300 mg या उससे कम नमक खाने का लक्ष्य रखें. हालांकि, व्यस्क के लिए हर रोज 1,500 मिलीग्राम या उससे कम नमक खाना चाहिए.
थोड़ा वजन कम करके भी ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है. इसीलिए हर रोज कम से कम 30 मिनट के लिए एक्सरसाइज या वर्कआउट करें या टहलें
अगर आप तनाव अधिक लेते हैं तो ये आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम कर सकता है. इसीलिए तनाव कम लें. इसके लिए आप गहरी सांस लेने और योग जैसे हेल्दी तरीकों का सहारा ले सकते हैं.
इन सबसे ज्यादा जरूरी ये हैं कि हाइपरटेंशन से ग्रसित लोग इस महामारी के बीच घर पर ही रहें और Covid-19 गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें.
यह भी पढ़ें | सुबह-सुबह क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल, क्या है इसका कारण?