वैक्सीन लेने के लिए हैं तैयार? इन 7 चीजों को ध्यान में रखना है जरूरी

Updated : Apr 25, 2021 16:49
|
Editorji News Desk

हर रोज खतरनाक दर से बढ़ रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले चिंता का सबब बने हुए है. इसी बीच इसके खिलाफ लड़ाई भी जारी है. अब तक सरकार ने 1 मई से 18 साल से उपर के सभी लोगों के लिए वैक्सीन की घोषणा कर दी है. लेकिन वैक्सीन लगवाने से पहले कुछ जरूरी और बेसिक चीजों के बारे में ध्यान देना जरूरी है.

इन चीजों के बारे में डॉ. विशाखा शिवदसानी ने अपनी किताब Covid and post Covid recovery में बताया है. आइये जानते हैं.

पर्याप्त नींद

वैक्सीन लेने से पहले सबसे जरूरी ये है कि आप पूरी और पर्याप्त नींद लें. इसीलिए हफ्ते भर आप हर रोज रात में कम से कम 6 घंटे की नींद जरूर लें. पूरी तरह से आराम किया हुआ शरीर आपको वैक्सीन के लिए बेहतर तैयार करेगा

प्रोबायोटिक लें

अगर आपका पेट स्वस्थ है तो मतलब आप स्वस्थ है. हमारे 70 फीसदी इम्यूनिटी आंतों में होती है इसालिए इसका ध्यान रखना जरूरी है.

सांस लें

तनाव को दूर करने के लिए ये जरूरी है कि आप कुछ एक्सरसाइज करें, मेडिटेशन या फिर अरोमाथेरेपी करें. लंबे समय से तनाव चीजों को और बिगाड़ सकता है जो कोरोना महमारी के खिलाफ लड़ाई के लिए हानिकारक होगा.

धूम्रपान ना करें

यूं तो धूम्रपान की कभी भी उचित नहीं होता, इस कठिन समय में खासतौर से. इसीलिए इससे दूरी बना लें. सिगरेट्स वैक्सीन के प्रति एंटीबॉडी की प्रतिक्रिया को कम कर सकती है. इसीलिए इसकी लत से बचने के लिए निकोटिन पैच या फिर गम खाने की सलाह दी जाती है.

शराब ना पीएं

शराब पीना हर किसी के लिए नुकसानदायक है ये सभी जानते हैं. खासकर टीका लगने से 3-4 दिन पहले शराब का सेवन बंद करना बेहतर है क्योंकि ये वैक्सीन के प्रति प्रतिक्रिया को कमजोर कर सकता है. वैक्सीन लगने के बाद भी ये बात लागू होती है इसीलिए शराब पीना अव्यॉड करें.

डायट में ज़िंक शामिल करें

ज़िंक को एंटीबॉडी रिस्पॉन्स को बूस्ट करने के लिए जाना जाता है. इसीलिए वैक्सीन लेने के कम से कम 2 हफ्ते पहले से जिंक लेना शुरू कर दें. एनिमल प्रोटीन हो, स्प्राउट्स हो या फिर सप्लीमेंट से जि़ंक लें. पर डायट में ज़िंक शामिल करने को जरूर सुनिश्चित करें

प्रोटीन लें

प्रोटीन लेना बेहद जरूरी है, इसीलिए आपकी डायट प्रोटीन रिच फूड्स से भरा हो इसे जरूर सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़ें | 18 से 44 साल वालों को वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य

COVID-19vaccination

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी