राज्यों के लिए कोवैक्सीन के दाम में कटौती, कंपनी ने 600 से घटा कर 400 रुपये किया प्रति डोज का रेट

Updated : Apr 29, 2021 18:37
|
ANI

कोरोना के स्वदेशी टीके कोवैक्सीन (covaccine) के दाम में राज्यों के लिए कटौती की गई है. निर्माता कंपनी भारत बायोटेक (bharat biotech) एक बयां जारी कर बताया कि राज्यों को कोवैक्सीन की एक डोज 400 रुपये प्रति डोज की दर से मिलेगी. इससे पहले राज्य सरकारों के लिए प्रति डोज 600 रुपये का दाम तय किया गया था. कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मौजूदा समय में कोरोना से जंग के लिए पब्लिक हेल्थ सिस्टम को मजबूती देने के लिए यह फैसला लिया गया है. कंपनी का कहना है कि हम भारत में इनोवेशन को बढ़ावा देना चाहते हैं और हमारा लक्ष्य देश में पब्लिक हेल्थ केयर को मजबूत करना है. कोवैक्सीन से पहले सरकार के कहने पर कोविशील्ड ने भी अपना दाम कम किया था.

vaccineCovaccine

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?