समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को मंत्रियों के समूह की एक बैठक में कहा कि भारत में अगले साल की शुरुआत में कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) की वैक्सीन आने की संभावना है। स्वास्थ्य मंत्री ने एएनआई से कहा "हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले साल की शुरुआत में हमारे पास एक से अधिक स्रोतों से देश में टीका होना चाहिए। हमारे विशेषज्ञ समूह देश में वैक्सीन के वितरण को कैसे लागू करें, इसकी योजना बनाने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं।''विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने भी कहा है कि जल्द से जल्द 2020 के अंत तक या अगले साल के शुरू में पंजीकरण के लिए एक टीका तैयार हो जाएगा।