कोरोना भी न जाने क्या क्या करवाएगा। पूरी दुनिया पर कहर बन कर टूट रहे कोरोना ने शादी की रस्मों का भी अंदाज बदल दिया है। गर्मियों की लगन में लोगों ने शादियां यह सोच कर टाल दीं कि शायद सर्दियों तक कोरोना खत्म हो जाएगा। लेकिन अब सर्दियों में भी कोरोना का सितम जारी है। ऐसे में लोग कब तक इंतजार करते। लोगों को पता है कि अगर सावधानी बरती जाए तो कोरोना कुछ नहीं कर सकता।